लोहनगरी में दीपोत्सव की धूम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार के साथ की मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी बना हुआ है।

लोहनगरी में दीपोत्सव की धूम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार के साथ की मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी बना हुआ है। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य पूजा में शामिल हुए और मां लक्ष्मी से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिवार ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और फुलझड़ी तथा अनार जलाकर दीपोत्सव का आनंद लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां महालक्ष्मी की कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM