मानगो निकाय चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तेज, मेयर प्रत्याशी जेबा खान पार्टी से निलंबित

मानगो निकाय चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तेज, मेयर प्रत्याशी जेबा खान पार्टी से निलंबित

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं कांग्रेस नेता जेबा खान पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस फैसले की पुष्टि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की है।

दरअसल, मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने साफ तौर पर सुधा गुप्ता के पक्ष में संगठन को काम करने का निर्देश दिया था।

लेकिन इसी बीच मानगो निवासी कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी जेबा खान भी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं। एक ही पार्टी से जुड़े दो अलग-अलग उम्मीदवारों के आमने-सामने आने से कांग्रेस के भीतर टकराव लगातार बढ़ता जा रहा था।

जिला कार्यालय में हुई बैठक, रणनीति के बीच कार्रवाई का ऐलान

रविवार देर शाम पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई और समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में अभियान तेज करने की योजना बनाई गई।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, रामाश्रय प्रसाद, वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान समेत कई नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र को सार्वजनिक किया गया और यह स्पष्ट किया गया कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है। इसी क्रम में जेबा खान को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जेबा खान से कहा था कि वे पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता का समर्थन करें, लेकिन उन्होंने निर्देश नहीं माना। इसी वजह से उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ा।

इस पूरे मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्र जारी कर जेबा खान पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

फिरोज खान ने लगाया था नेतृत्व पर दबाव का आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता फिरोज खान ने दावा किया था कि पार्टी द्वारा सुधा गुप्ता को समर्थन देने के पीछे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रभाव है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी जेबा खान राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रही हैं और वे राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेता हैं। जानकारी के अनुसार जेबा खान पिछले करीब 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। वे AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता, AIMC की राष्ट्रीय समन्वयक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।


Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM