रेमकी वाहन से घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

धनबाद : नगर निगम के अंतर्गत कचरा उठाव करने वाले साउथ की रेमकी कंपनी कचरा वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

रेमकी वाहन से घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

धनबाद : नगर निगम के अंतर्गत कचरा उठाव करने वाले साउथ की रेमकी कंपनी कचरा वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और रेमकी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने को लेकर वार्ता शुरू की।

बताया जा रहा है कि नगर निगम के अंतर्गत साउथ के रेमकी कंपनी के कचरा उठाव वाहन दो दिन पूर्व ठाकुर कूल्ही में वाहन आगे पीछे करने के दौरान युवक चपेट में आने से युक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी आज सुबह मौत हो गई। 

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम के साथ आक्रोश फैल गया। परिजनों ने नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की और जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद सांसद की मौजूदगी में परिजनों और रेमकी कंपनी के अधिकारियों के बीच उचित मुआवजे को लेकर वार्ता जारी है। 

अब सभी की नजर इस बात पर है कि वार्ता के बाद मुआवजे को लेकर क्या सहमति बनती है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और उचित मुआवजे की मांग को लेकर वार्ता जारी है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM