पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे

धनबाद: जिले के पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट होने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो मजदूर दिलीप यादव और अमर महतो बुरी तरह झुलस गए।

पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे

धनबाद: जिले के पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट होने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो मजदूर दिलीप यादव और अमर महतो बुरी तरह झुलस गए। दोनों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद में चल रहा है। हादसे के बाद कोल वाशरी परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया। हादसे में वेल्डर दिलीप यादव और हेल्पर अमर महतो गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। 

प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप यादव और अमर महतो को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने और मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराने का आरोप लगाया है। 

वहीं, घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, यह जांच का विषय है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूरे मामले की जांच की मांग की जा रही है।

 धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM