धनबाद में अधेड़ की पीट-पीट कर ह*त्या, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप

धनबाद में अधेड़ की पीट-पीट कर ह*त्या, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप

धनबाद के अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा कुम्हार टोला से एक दुखद घटना सामने आई है। 55 वर्षीय भुलेश्वर कुम्भकार की जमकर पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

भुलेश्वर के पुत्र राजू कुम्भकार ने शनिवार को अलकडीहा थाना में आवेदन देकर बताया कि गत शुक्रवार शाम लगभग सात बजे उनके पिता के साथी फरक महतो ने सूचना दी कि भुलेश्वर पहाड़ीगोड़ा के पास राघु महतो के घर के समीप घायल अवस्था में पड़े हैं। जब राजू अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि राघु महतो, रतन महतो, राघु महतो का पुत्र और चार-पाँच अन्य लोग उनके पिता को बेरहमी से पीट रहे थे।

राजू ने बताया कि जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, आरोपित वहां से फरार हो गए। घायल भुलेश्वर को तुरंत एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। राजू ने बताया कि उनके पिता की बाइक से एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ था और उसी के चलते उन्हें बुरी तरह से मारा गया।

परिजन आरोपितों की पिटाई को ही भुलेश्वर कुम्भकार की मौत की मुख्य वजह मान रहे हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Trending News

'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
Oct 14, 2026, 6:59:00 PM
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
Oct 14, 2026, 6:47:00 PM
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
Oct 14, 2026, 6:42:00 PM
दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
Oct 14, 2026, 6:36:00 PM
मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
Oct 14, 2026, 6:25:00 PM