मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद

गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव उर्फ मोटर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव उर्फ मोटर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर झपटमारी किया गया सोने जैसा मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसी बतराहा पुल के पास फुलवरिया बाजार से अपने घर लौट रही एक महिला के गले से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद श्रीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।

इस मामले में श्रीपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के निर्देशन में श्रीपुर थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साहूचक गांव निवासी छोटे लाल यादव उर्फ मोटर यादव, पिता रामजी यादव, थाना श्रीपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गई।

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस अभिरक्षा से थाने से फरार हो गया था। इस संबंध में श्रीपुर थाना कांड संख्या 245/26, दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बंसी बतराहा पुल के पास से उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।

गोपालगंज (भोरे) से कुमार मंजेश की रिपोर्ट 

Trending News

एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
Oct 14, 2026, 6:59:00 PM
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
Oct 14, 2026, 6:47:00 PM
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
Oct 14, 2026, 6:42:00 PM