मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

धनबाद जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

धनबाद : जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को धनबाद शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से पनीर, घी और खोवा के नमूने लिए गए, जिन्हें रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही जब्त किया गया। स्टील गेट स्थित गौतम डेयरी में जांच के दौरान संचालक दुकान छोड़कर फरार हो गया। टीम ने प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई लाइसेंस भी एक्सपायर्ड पाया। दुकान से 48 किलोग्राम संदिग्ध पनीर, दो किलोग्राम घी और खोवा बरामद किया गया। भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने और संचालक के फरार होने के बाद प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया गया।

वहीं, पुलिस लाइन स्थित राकेश डेयरी से 10 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। इसके अलावा सरायढेला स्थित रूफ़ 709, निर्मल स्वीट्स और रमेश डेयरी तथा बरटांड़ स्थित गंगा डेयरी से पनीर, घी और खोवा-मिठाई के नमूने लिए गए। मौके पर जांच में विफल पाए गए खाद्य पदार्थों को भी जब्त किया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि आम लोगों को शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और बिना वैध लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
Sep 25, 2026, 10:31:00 PM
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
Sep 25, 2026, 10:19:00 PM
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
Sep 25, 2026, 9:37:00 PM
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
Sep 25, 2026, 9:31:00 PM
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
Sep 25, 2026, 9:17:00 PM
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM