समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त

जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।

समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त

समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार बर्नवाल के निर्देश पर तीन आरोपियों के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई राहुल कुमार (19), अवधेश पासवान (46) और रामबाबू सहनी (38) के अतिक्रमण पर की गई। इन लोगों ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी और ढाबा का निर्माण कर रखा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा (32) द्वारा पक्का निर्माण किए जाने के कारण उसे दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर उसके निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

इसके अलावा आरोपी अवधेश पासवान, जो जन वितरण प्रणाली विक्रेता है, उसका पीडीएस लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि 23 सितंबर को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26 के तहत जेल भेज दिया था।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
Sep 25, 2026, 10:19:00 PM
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
Sep 25, 2026, 9:37:00 PM
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
Sep 25, 2026, 9:31:00 PM
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
Sep 25, 2026, 9:17:00 PM
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM