कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला

आरा: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. पोत्तनूर (कोयंबटूर) से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी.

कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला

आरा: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. दक्षिण भारत से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पोत्तनूर (कोयंबटूर) से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी. वहीं, पुणे-दानापुर और मनमाड़-दानापुर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ायी गयी है.

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल प्रत्येक रविवार को सुबह 6.15 बजे पोत्तनूर से रवाना होगी. इरोड, सलेम, काटपाडी, गुडूर, विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और प्रयागराज छिवकी के रास्ते तीसरे दिन सुबह 5.35 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद 6.53 बजे बक्सर, 7.55 बजे आरा जंक्शन और 9.30 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन रुकते हुए दोपहर 1.30 बजे बरौनी पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 06022 प्रत्येक बुधवार को बरौनी से सुबह 10.30 बजे खुलेगी. यह 1.30 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन, 2.26 बजे आरा जंक्शन, 3.40 बजे बक्सर और शाम 6.20 बजे डीडीयू पहुंचेगी. तीसरे दिन शाम 6.30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी. ट्रेन में जनरल, स्लीपर, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. ट्रेन करीब 2936 किलोमीटर की दूरी 49 घंटे 40 मिनट में तय करेगी.

पुणे-दानापुर स्पेशल के 63 फेरे बढ़े

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर स्पेशल के परिचालन में 63 फेरे का विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन 2 दिसंबर तक चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 01053/01054 मनमाड़-दानापुर स्पेशल के दो फेरे बढ़ाये गये हैं. इसका परिचालन अब 5 अक्टूबर तक किया जाएगा.

दिवाली और छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ने के बीच इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. साथ ही प्रमुख रेल मार्गों पर नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी.

भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
Sep 25, 2026, 6:33:00 PM
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM