16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
आगामी 26 और 27 सितंबर को राज्य खेल अकादमी, राजगीर में बिहार की हॉकी टीम का चयन ट्रायल होगा।

पटना: आगामी 26 और 27 सितंबर को राज्य खेल अकादमी, राजगीर में बिहार की हॉकी टीम का चयन ट्रायल होगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार की हॉकी टीम का चयन ट्रायल 10 बजे सुबह से राजगीर खेल अकादमी के हॉकी ग्राउंड में होगा।
बिहार हॉकी टीम के लिए पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए आयोजित किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए राजगीर खेल अकादमी में 10 दिनों का प्रशिक्षण शिविर लगाकर कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से पहले ट्रायल स्थल पर उपस्थिति रहना अनिवार्य है।










