सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त

गोपालगंज जिले क़े सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर अहीर टोली में महावीरी मेला व जुलूस के दौरान जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त

गोपालगंज जिले क़े सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर अहीर टोली में महावीरी मेला व जुलूस के दौरान जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करने, तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गानों पर ऑर्केस्ट्रा कराने और हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 14 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गत 22 सितंबर को सिधवलिया थाना पुलिस गश्ती और विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान हसनपुर अहीर टोली अखाड़ा के पास ट्रैक्टर पर लगे डीजे से बेहद तेज आवाज में अश्लील गीत बजाए जा रहे थे और ऑर्केस्ट्रा के जरिए अश्लील नृत्य कराया जा रहा था। इसके अलावा जुलूस में शामिल कुछ लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों का सरेआम प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रशासन की चेतावनी को किया अनसुना

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अखाड़ा समिति और लोगों को लाइसेंस की शर्तों का पालन करने, डीजे बंद करने तथा हथियारों का प्रदर्शन न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद आयोजकों ने पुलिस के निर्देशों की अवहेलना की, जिससे इलाके में भय का माहौल और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस एक्शन: डीजे और ट्रैक्टर जब्त

घटना का वीडियो फुटेज और साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से डीजे का सामान और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर थाना लाया। 24 सितंबर को सिधवलिया थाना में कांड संख्या-221/26 दर्ज की गई। इसमें अखाड़ा संचालक, सदस्यों, डीजे संचालक, ट्रैक्टर मालिक और ऑर्केस्ट्रा संचालक सहित कुल 14 नामजद व 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जब्त किए गए सामानों की सूची:

एक पावर ट्रैक्टर एक चार-पहिया बड़ा ट्रॉली.8 साउंड बॉक्स.24 बिना मशीन वाले बॉक्स.5 ट्वीटर और 05 साउंड मशीन जब्त किए गए हैं।

गोपालगंज पुलिस की सख्त चेतावनी

मामले में एसपी विनय तिवारी का कहना है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेला या जुलूस में नियम तोड़ने, अश्लीलता फैलाने, अवैध डीजे बजाने या हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
Sep 25, 2026, 6:33:00 PM
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM