तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान सार्वजनिक किए जाने के मामले में अगर आम लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है तो मुख्यमंत्री पर भी यही कानून लागू होना चाहिए। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो राजद अदालत का रूख करेगी। 

पीड़िता व उसके परिजनों की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को लेकर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

आपको बता दें कि पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधे निशाना साधा। तेजस्वी का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए, चाहे आम नागरिक हो, मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री हों। उनका आरोप है कि ऐसे मामलों में आम लोगों पर कार्रवाई हो रही है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के मामले में अलग रवैया अपनाया जा रहा है। तेजस्वी ने बिहार पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो इससे कानून के समान रूप से लागू होने पर सवाल उठेंगे।

तेजस्वी ने ज्ञानेश कुमार के गिरफ्तारी व इस्तीफे की मांग दोहरायी

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी तेजस्वी यादव ने अपना हमला तेज करते हुए गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग दोहराई है। चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के उस बयान पर भी तेजस्वी ने पलटवार किया। जिसमें उन्होंने सीईसी से सामने आकर सफाई देने की बात कही थी।

Trending News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
Sep 25, 2026, 6:33:00 PM
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM