नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी

पडोसी देश नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी में उफान आ गया है। नदी में उफान आने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। हालात को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी

बेतिया: पडोसी देश नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी में उफान आ गया है। नदी में उफान आने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। हालात को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल के तराई इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके चलते वाल्मीकिनगर गंडक बराज समेत नदी के तमाम निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर सतर्कता बढ़ा दी गई है ।

प्राप्त खबर के अनुसार बराज के सभी नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे एक्टिव रहने का निर्देश जिला प्रशासन की तरफ दिया गया हैं। इधर गंडक नदी में  वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शाम छह बजे एक लाख 34 हजार क्यूसेक से अधिक पानी  डिस्चार्ज किया गया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से यह डिस्चार्ज आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकता है। जलस्तर में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं। बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी के तटबंधों पर भी दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी वजह से जिलाधिकारी द्वारा अभियंताओं की टीम को कटाव निरोधी स्थलों की सतत निगरानी करने को कहा गया है। 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
Sep 25, 2026, 10:19:00 PM
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
छात्राओं से अभद्र व्यवहार: प्रधानाध्यापिका और शिक्षक पर गिरी गाज, हुई ये कार्रवाई
Sep 25, 2026, 9:37:00 PM
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, तीन अतिक्रमण ध्वस्त
Sep 25, 2026, 9:31:00 PM
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
नेपाल में हो रही बारिश से गंडक नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बढा, अलर्ट जारी
Sep 25, 2026, 9:17:00 PM
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM