बकरी की शेड में दारू की पेटियां, बिहार भेजने की थी तैयारी, तस्कर फरार

धनबाद जिले से बडी खबर है। यहां पुलिस को तब भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली, जब बकरी के शेड में छापा मारा गया। पुलिस ने 335 कार्टन शराब बरामद किया गया है।

बकरी की शेड में दारू की पेटियां, बिहार भेजने की थी तैयारी, तस्कर फरार

धनबाद जिले से बडी खबर है। यहां पुलिस को तब भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली, जब बकरी के शेड में छापा मारा गया। पुलिस ने 335 कार्टन शराब बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये बतायी जा रही है। इन सभी को बिहार भेजने की तैयारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार देर शाम मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में एक घर में छापेमारी की। बताया जा रहा है किएक घर के पीछे बने बकरी शेड से नकली अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद की हैं। गुरुवार को बरवाअड्डा थाना में मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पेटियों में कुल 16 हजार 80 बोतल शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। छापेमारी सुनील रजक के घर के पीछे बने बकरी के शेड में की गयी।

मुख्यालय-1 डीएसपी ने बताया कि बरामद शराब की जांच की जा रही है। वहीं, फरार शराब कारोबारी और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM