आकाशीय बिजली का कहर: युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

धनबाद जिले के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

आकाशीय बिजली का कहर: युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

धनबाद जिले के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक अमन कुमार और घायल महिला सोनी रवानी लगभग एक वर्ष पूर्व झरिया क्षेत्र के अग्नि प्रभावित भौंरा 12 नंबर इलाके से विस्थापित होकर कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी में रहने आए थे। सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनी रवानी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इस घटना से कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भौंरा के अग्नि प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित होने के बाद दोनों परिवार बेहतर और सुरक्षित जीवन की उम्मीद लेकर यहां आए थे, लेकिन प्रकृति की इस त्रासदी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और दूसरे सदस्य को जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
Oct 16, 2026, 5:26:00 PM
 नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Oct 16, 2026, 5:13:00 PM