झारखंड में हो महिला आयोग का गठन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज

झारखंड में महिला आयोग गठन के गठन और महिला आरक्षण को लागू करने की मांग तेज हो गयी है। रविवार को जिले में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झारखंड में हो महिला आयोग का गठन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज

झारखंड में महिला आयोग गठन के गठन और महिला आरक्षण को लागू करने की मांग तेज हो गयी है। रविवार को जिले में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस आंदोलन के माध्यम से राज्य सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाने का महिलाओं ने प्रयास किया। इनका यह भी कहना है कि इन सभी विषयों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

जिले में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन का चौथा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कामकाजी महिलाओं की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई साथ ही महिला आरक्षण, झारखण्ड राज्य महिला आयोग के गठन, राज्य की सहिया रसोईया सेविका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पर विशेष जोर सम्मेलन में दिया गया। एसोसिएशन की राज्य सचिव गीता मंडल ने बताया कि झारखंड में लंबे समय से राज्य महिला आयोग का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर शोषण और अन्य मामलों के त्वरित समाधान में कठिनाई हो रही है। 

उन्होंने कहा कि महिला आयोग का गठन महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बेहद आवश्यक है। दूसरी ओर यह भी कहा गया कि महिला आरक्षण को परिसीमन का हवाला देकर लागू नहीं किया जा रहा है। जबकि परिसीमन की बाध्यता खत्म करके महिला आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा के बाद आगे आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। एसोसिएशन की मांग का कार्यक्रम का मौके पर उपस्थित महिलाओं ने पुरजोर समर्थन किया। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
Oct 17, 2026, 2:03:00 PM
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
Oct 17, 2026, 2:00:00 PM
 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM