जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन (भारत) के तत्वावधान में रविवार को ग्राम फोक्सा में भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जमुई, बांका, गिरिडीह एवं नालंदा जिलों से बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव गिरी, बिहार प्रदेश महासचिव बैद्यनाथ गोस्वामी, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरजमणि गिरी तथा बांका जिला अध्यक्ष श्री उमेश गोस्वामी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी समाज संख्या में अल्पसंख्यक होने के कारण आज भी राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अपेक्षित पहचान से वंचित है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

आरक्षण पर विशेष चर्चा 

 सम्मेलन में आरक्षण का मुद्दा प्रमुख रहा। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में गोस्वामी समाज BC-2 श्रेणी में है, जबकि केंद्र की सूची में OBC का लाभ नहीं मिलता। इससे NEET, केंद्रीय संस्थानों और केंद्र सरकार की नौकरियों में युवाओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांग की गई कि समाज को बिहार में BC-1 और केंद्र में OBC श्रेणी में शामिल किया जाए।

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की जमुई जिला कमेटी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी:  

जिला अध्यक्ष : दीपक गोस्वामी  

जिला सचिव : हीरालाल गोस्वामी, अमरेश कुमार, रविंद्र कुमार, मंटू गोस्वामी  

वरिष्ठ उपाध्यक्ष :  मिथुन गोस्वामी  

जिला उपाध्यक्ष : श्याम देव गिरी, गणेश गोस्वामी, जवाहर गोस्वामी  

जिला मीडिया प्रभारी : पिंटू गोस्वामी  

सम्मेलन का समापन समाज की एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

पलामू प्रशासन ने जारी किया तथ्यात्मक बयान, भारती पाण्डेय केस में दो कर्मचारियों पर कार्रवाई

Jul 27, 2026, 2:54:00 PM
पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या

Jul 27, 2026, 2:44:00 PM
अलनीनो की आशंका पर भारी पड़ी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

Jul 27, 2026, 2:39:00 PM
AK-47 से छात्रों पर फायरिंग..तेजस्वी यादव के साथ आए राहुल गांधी, कर दिया बड़ा ऐलान

Jul 27, 2026, 2:24:00 PM
नीतीश कुमार ने की काली मंदिर में पूजा,  सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Jul 27, 2026, 2:12:00 PM
सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 215 बटालियन में शहीदों को श्रद्धांजलि

Jul 27, 2026, 1:59:00 PM
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा

Jul 27, 2026, 1:53:00 PM
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है

Jul 27, 2026, 1:52:00 PM
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jul 27, 2026, 1:45:00 PM
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
Jul 27, 2026, 1:44:00 PM