प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है

राज्य के प्रतिष्ठित और हॉट विधानसभा सीट में शुमार बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जैसे जैसे तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे चुनावी तापमान और बढता जा रहा है।

प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है

राज्य के प्रतिष्ठित और हॉट विधानसभा सीट में शुमार बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जैसे जैसे तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे चुनावी तापमान और बढता जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे तमाम राजनैतिक दलों को लेकर कई दूसरे दलों के नेता भी अपना समर्थन देने की बात कह रहे हैं। इसी क्रम में अब आकाश सिंह ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को समर्थन देने की बात कही है। आकाश सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। आकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है। जिसके बाद अब नेटीजंस भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल सोमवार को आकाश सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से बांकीपुर चुनाव को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आकाश सिंह ने लिखा है कि एक औसत भूमिहार ब्राह्मण बिहार सरकार के किसी भी मूर्ख मंत्री से कहीं ज्यादा समझदार है और ये बेवकूफ तय कर रहे हैं कि हमें क्या कहा जाएगा। ब्रह्मर्षि समुदाय, बभन समुदाय, जिन्हें भूमिहार ब्राह्मण भी कहा जाता है। कृपया प्रशांत किशोर को वोट दें ताकि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया जा सके। बता दें कि आकाश सिंह, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आकाश सिंह के द्वारा इस पोस्ट को किए जाने के बाद बांकीपुर सीट पर होने वाली हलचल तेज हो गयी है। आकाश सिंह 2019 में आरएलएसपी की टिकट पर मोतिहारी लोकसभा सीट से अपनी चुनावी किस्मत को आजमा चुके हैं। वहां उनको बीजेपी के राधामोहन सिंह से शिकस्त मिली थी। वहीं दूसरी बार वह महाराजगंज सीट से भी लोकसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वहां भी इनको सफलता नहीं मिल सकी थी।

Trending News

पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या
पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या
Jul 27, 2026, 2:44:00 PM
अलनीनो की आशंका पर भारी पड़ी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
अलनीनो की आशंका पर भारी पड़ी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 27, 2026, 2:39:00 PM
AK-47 से छात्रों पर फायरिंग..तेजस्वी यादव के साथ आए राहुल गांधी, कर दिया बड़ा ऐलान
AK-47 से छात्रों पर फायरिंग..तेजस्वी यादव के साथ आए राहुल गांधी, कर दिया बड़ा ऐलान
Jul 27, 2026, 2:24:00 PM
नीतीश कुमार ने की काली मंदिर में पूजा,  सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
नीतीश कुमार ने की काली मंदिर में पूजा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
Jul 27, 2026, 2:12:00 PM
सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 215 बटालियन में शहीदों को श्रद्धांजलि
सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 215 बटालियन में शहीदों को श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026, 1:59:00 PM
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
बाबा बैद्यनाथ धाम में अभेद्य सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, 40 DSP संभालेंगे मोर्चा
Jul 27, 2026, 1:53:00 PM
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
प्रशांत किशोर के पक्ष में आये आकाश, बोले बीजेपी को सबक सिखाना है
Jul 27, 2026, 1:52:00 PM
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गौ ह*त्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के साथ बोकारो में निकला पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Jul 27, 2026, 1:45:00 PM
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
जमुई में गोस्वामी सम्मेलन सम्पन्न, आरक्षण की मांग, BC-1 और OBC में शामिल करने की मांग
Jul 27, 2026, 1:44:00 PM
CAT की स्थायी बेंच पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 14 अगस्त तक केंद्र से जवाब तलब
CAT की स्थायी बेंच पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 14 अगस्त तक केंद्र से जवाब तलब
Jul 27, 2026, 1:35:00 PM