रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

धनबाद के कुमारधुबी पंचमोहली निवासी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रामगढ़ में हुए हादसे के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बबन की तैनाती रांची में थी। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल है।

बताया गया कि बबन शर्मा एक दिन की छुट्टी लेकर अपने घर कुमारधुबी आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद सोमवार को वह बाइक से रांची स्थित अपनी ड्यूटी पर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रांची स्थित ITBP कैंप से अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह ITBP के जवान बबन शर्मा का पार्थिव शरीर रांची कैंप से उनके पैतृक गांव कुमारधुबी लेकर पहुंचे। जवान के शव को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ गांव लाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बबन शर्मा की असमय मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे पंचमोहली इलाके में मातम पसरा है। गांव में बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे और शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Trending News

भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, विधायक, अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, विधायक, अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Aug 12, 2026, 12:04:00 PM
पान मसाला खाने वालों के लिए अहम खबर, कंपनियों को दिए गए निर्देश
पान मसाला खाने वालों के लिए अहम खबर, कंपनियों को दिए गए निर्देश
Aug 12, 2026, 12:02:00 PM
महाराजगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
महाराजगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Aug 12, 2026, 11:46:00 AM
SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला,  बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला, बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
Aug 12, 2026, 11:30:00 AM
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
Aug 12, 2026, 11:25:00 AM
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
Aug 12, 2026, 11:12:00 AM
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
Aug 12, 2026, 11:10:00 AM
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
Aug 12, 2026, 11:03:00 AM
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
Aug 12, 2026, 10:45:00 AM
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
Aug 12, 2026, 10:37:00 AM