पिता के निधन पर छूट गयी थी एसएसबी में चयन प्रक्रिया, अब सीडीएस में रैंक लाकर लहराया परचम

धनबाद जिले के अहान सिंह ने उल्लेखनयी सफलता हासिल किया है। अहान ने सीडीएस फेज 2 एग्जाम में पूरे देश में 189 रैंक को हासिल किया है। अहान के इस सफलता से पूरे इलाके और उनके परिवार में हर्ष की लहर है।

पिता के निधन पर छूट गयी थी एसएसबी में चयन प्रक्रिया, अब सीडीएस में रैंक लाकर लहराया परचम

धनबाद जिले के अहान सिंह ने उल्लेखनयी सफलता हासिल किया है। अहान ने सीडीएस फेज 2 एग्जाम में पूरे देश में 189 रैंक को हासिल किया है। अहान के इस सफलता से पूरे इलाके और उनके परिवार में हर्ष की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के झारखंड मैदान हीरापुर के रहने वाले अहान सिंह ने सीडीएस फेस 2 एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 189 लाकर धनबाद एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अहान की इस सफलता के पीछे एक बडा दर्द भी है। बताया जा रहा है कि पिछले साल नवंबर माह में अहान सिंह की एसएसबी में चयन प्रक्रिया जारी थी, इसी बीच इनके परिवार के ऊपर वज्रपात हो गया। दरअसल अहान के पिता रामानुज प्रसाद सिंह की असामायिक मृत्यु हो गयी। पिता के मृत्यु के बाद अहान को अपनी चयन प्रक्रिया को अधूरा छोडकर अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए आना पडा।

परिवार पर हुए आघात के बाद भी अहान ने हार नहीं मानी। उन्होंने नये सिरे से सफलता हासिल करने के लिए ठाना और अपनी मंजिल की तलाश में जुट गये। अहान की सफलता अंतत: रंग लायी और अब अहान ने मिसाल कायम कर दिया है। अहान का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ( OTA) चेन्नई के लिए किया गया है। अहान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता और परिजनों को दिया। 

वहीं अहान सिंह की मां राखी सिंह ने बताया कि अहान ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। पिछले ही साल उसके पिता की मृत्यु नवंबर में हुई जिसके कारण एक बार SSB में चयन प्रक्रिया को अधूरा छोड़ कर पिता के अंतिम संस्कार के लिए आना पड़ा। लेकिन कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय का परिणाम है कि आज अहान ने सीडीएस क्रैक कर इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने के सपना पूरा किया है । 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM