सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार: आयुष्मान वार्ड, RBSK कैंप व पार्किंग शेड का उद्घाटन

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से परिसर में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया।

सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार: आयुष्मान वार्ड, RBSK कैंप व पार्किंग शेड का उद्घाटन

धनबाद के सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से परिसर में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि बीते एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार आया है और आज यह राज्य के अग्रणी सरकारी अस्पतालों में शुमार है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के चेहरों का संतोष ही मेडिकल टीम और कर्मचारियों के निस्वार्थ सेवा भाव का असली प्रमाण है। 

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें जन्मजात बीमारियों , हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर व दांतों की समस्याओं से ग्रसित बच्चों का पूर्ण मुफ्त इलाज व सर्जरी की जाएगी। पिछले 3-4 महीनों में आरबीएसके की टीम द्वारा स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों से लगभग 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिकांश सर्जरी सदर अस्पताल में ही संपन्न कराई जाएं। हर बच्चे के इलाज की स्थिति को विशेष सॉफ्टवेयर (GAPs) के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है, जहां पूर्ण स्वस्थ होने तक बच्चे का विवरण 'रेड ज़ोन' में दर्ज रहेगा। डीसी आदित्य रंजन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली पर एक बार भरोसा जताएं। जिला प्रशासन सीएचसी, पीएचसी और सदर स्तर पर निजी संस्थानों जैसी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM