धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर घायल

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर घायल

धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह से जुड़े अपराधी भानु मांझी को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें एक अपराधी को गोली लग गई।

इस दौरान अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां चलाईं, हालांकि पुलिस कर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल अपराधी को सुरक्षा घेरे में अस्पताल भेजा, जबकि बाकी फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

धनबाद पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह मुठभेड़ उसी अभियान का हिस्सा है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM