Bihar MLC Election: जदयू से निष्कासित छोटू सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, जन सुराज उम्मीदवार आफाक अहमद पर FIR

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी है। इस बीच जदयू से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पुलिस ने डिटेन कर लिया। वहीं जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज

Bihar MLC Election: जदयू से निष्कासित छोटू सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, जन सुराज उम्मीदवार आफाक अहमद पर FIR

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी है।  स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए  सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। इन सीटों पर 5,32,847 मतदाता 150 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बीच जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं जदयू से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पुलिस ने डिटेन कर लिया। फिलहाल उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है।

छोटू सिंह को पुलिस ने किया डिटेन

दरअसल पटना के करबिगहिया के पास से जदयू से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को STF और सेल की टीम ने डिटेन किया।  छोटू सिंह का आरोप है कि वह किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी बिहार एसटीएफ ने उन्हें उठा लिया। उन्हें किस मामले में और किन परिस्थितियों में डिटेन किया गया, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है। छोटू सिंह ने इसे जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया है। जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया है। बता दें छोटू सिंह जदयू के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2026 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। 

जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जन सुराज पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट को लेकर कार्रवाई हुई है। शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने और आफाक अहमद को जिताने की अपील पर विवाद है। कार्यपालक दंडाधिकारी रविकान्त सिंह ने छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर छपरा रविकान्त सिंह ने 22 अक्टूबर की देर रात छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने जन सुराज पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने तथा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई थी।  इसी के आधार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10,748 शिक्षक मतदाता मतदान कर रहे हैं। चुनावी मुकाबले में आफाक अहमद, आनंद पुष्कर, प्रो. जयराम यादव और डॉ. राहुल राज मैदान में हैं।





Trending News

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
Oct 24, 2026, 12:06:00 PM
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM