धनबाद में घर-घर होगा वोटर वेरिफिकेशन, प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

धनबाद में घर-घर होगा वोटर वेरिफिकेशन, प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

धनबाद जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए दो चरणों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जा चुका है। इसके बाद नागरिकों को अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने या अन्य आवश्यक सुधार के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसी अवधि में पहला विशेष शिविर 8 और 9 अगस्त को, जबकि दूसरा शिविर 22 और 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।

अभियान के तहत 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रत्येक पंचायत भवन में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 25 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदान केंद्रवार होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रपत्र-6 भरकर नया पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, जिन मतदाताओं का नाम गलत मतदान केंद्र से जुड़ा हुआ है, वे प्रपत्र-8 के माध्यम से अपने नाम को सही मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि झारखंड से बाहर रहने वाले ऐसे परिवारों के सदस्य, जो विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दायरे में आते हैं, वे आवश्यक घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-8 जमा कर अपने नाम का पंजीकरण या आवश्यक संशोधन करा सकेंगे।

इसके साथ ही 4 सितंबर तक जिले के सभी घरों पर "एक परिवार, एक साथ" (Family Together) स्टिकर लगाने का अभियान भी चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि अंतिम सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM