गरीब चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को मिले 1000 से अधिक आवेदन

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार आज सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस चौपाल में बड़ी संख्यां में लोगों ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित 1000 से अधिक आवेदन मंत्री को सौंपे।

गरीब चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को मिले 1000 से अधिक आवेदन

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार आज सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शहर के जिला परिषद प्रांगण स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्यां में लोगों ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित 1000 से अधिक आवेदन मंत्री को सौंपे। 

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ सुमन ने गरीब चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाती और अन्य वंचित वर्गों के उन लोगों तक पहुंचना है जो आर्थिक कारणों से अपनी शिकायतें लेकर पटना नही जा पाते। 

मंत्री ने कहा कि इनलोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर संकलन कर सम्बंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से जिन मामलों का स्थानीय स्तर पर समाधान सम्भव होगा उनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। शेष आवेदनों को विभागवार छांटकर पटना भेजा जाएगा और सम्बंधित विभागों को कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों की समस्याओं का दायरा काफी बड़ा है जो चिंता का विषय है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM