स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव: Gn Group of Institutes को बिहार के मंत्रियों ने किया सम्मानित

बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जहां मौजूद तमाम मंत्रियों ने जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया।

स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव: Gn Group of Institutes को बिहार के मंत्रियों ने किया सम्मानित

बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जहां बिहार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के भविष्य पर मंथन के लिए स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव में राजनीति, प्रशासन और उद्यम जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर जुटीं। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। वहीं शिक्षा क्षेत्र से जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर प्रो. सुजीत कुमार भी शामिल हुए और बिहार के विकास समेत अपने इंस्टीट्यूशंस को लेकर विचार शेयर किया। इस दौरान बिहार के तमाम मंत्रियों की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।   

स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव में मौजूद तमाम मंत्रियों ने जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर प्रो. सुजीत कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमां खान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को सम्मानित किया।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड-क्लास शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, बेहतरीन टीचिंग-लर्निंग तरीके और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी शानदार परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इसके कई शानदार पूर्व छात्र रहे हैं जो अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लीडर हैं। यहां बेहद काबिल फैकल्टी हैं, जिसमें IITs, NITs, IIITs, IIMs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों से आई फैकल्टी शामिल है। GN ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, जिसके पास देश भर में फैले छात्रों का एक बड़ा समूह है।

बतातें चलें कि स्वराज पोस्ट अचीवर 2026 कॉन्क्लेव में ग्रामीण विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और बिहार में उद्योग की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने भी अपने अनुभव, संघर्ष और भविष्य की योजनाएं साझा कीं। वक्ताओं ने बताया कि बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के नए अवसर और मजबूत आधारभूत संरचना ही विकसित बिहार की नींव बन सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की उपलब्धियों, चुनौतियों और समाधान पर हुए इस सार्थक संवाद ने स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव को विचारों, अनुभवों और बदलाव के संकल्प का एक प्रभावशाली मंच बना दिया।



Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM