नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, राज्य के सड़क निर्माण की विषयों को रखा

राज्य के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की सड़क अवसंरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।

नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, राज्य के सड़क निर्माण की विषयों को रखा

राज्य के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की सड़क अवसंरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। बैठक के दौरान विक्रमशिला सेतु के समानांतर पॉन्टून ब्रिज के निर्माण, मुजफ्फरपुर–बरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-122 के चार लेन चौड़ीकरण एवं मुजफ्फरपुर पूर्वी बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के नौबतपुर से झारखंड सीमा तक चार लेन निर्माण, NH-333 एवं NH-333A से संबंधित परियोजनाओं तथा हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम कांवरिया पथ के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा गया।

इसके अतिरिक्त बिहपुर–फुलौत कोसी पुल से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर–मुशहरी एवं कहारपुर गांवों को एप्रोच रैम्प के माध्यम से जोड़ने, भागलपुर–बलदौर NH-133E के कार्य को शीघ्र गति देने तथा हाजीपुर पासवान चौक से बिदुपुर तक गंगा के उत्तरी किनारे एलिवेटेड सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण की अवधि के दौरान निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने हेतु समानांतर अस्थायी पॉन्टून ब्रिज की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। साथ ही केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत बिहार की नई महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से बिहार की अंतरराज्यीय एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रा समय में कमी आएगी, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी तथा व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बिहार आकर संबंधित परियोजनाओं एवं प्रस्तावित स्थलों का स्वयं अवलोकन करने की बात कही। पथ निर्माण मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार की सड़क अवसंरचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM