डोमनपुर मौजा जमीन विवाद : रैयत ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

डोमनपुर मौजा अंतर्गत जमीन विवाद मामले में अब गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप की बात सामने आ रहीं हैं। खरीद-बिक्री, लीज अथवा जबरन कब्जा को लेकर रैयत व अन्य पक्ष में पहले से आरोप-प्रत्यारोप कर बयानबाजी भी हो रही है।

डोमनपुर मौजा जमीन विवाद : रैयत ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

धनबाद : डोमनपुर मौजा अंतर्गत जमीन विवाद मामले में अब गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप की बात सामने आ रहीं हैं। खरीद-बिक्री, लीज अथवा जबरन कब्जा को लेकर रैयत और अन्य पक्ष में पहले से आरोप-प्रत्यारोप कर बयानबाजी भी हो रही है। रैयत ने जहां पहले लीज पर लेकर जबरन कब्जा का आरोप लगाया। 

पक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया, कहा- जमीन खरीदी है, यह खरीद-बिक्री का मामला है

वहीं, अन्य पक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने जमीन खरीदी है, यह खरीद-बिक्री का मामला है। इसमें कोई विवाद नहीं है। लेकिन, रविवार को रैयत मंशु महतो एवं राजेंद्र महतो के द्वारा डोमनपुर अपने आवास में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया गया हैं कि डोमनपुर निवासी राजू रवानी के पुत्र जेएलकेएम नेता दीपक रवानी के करीबी भूदा निवासी सुदीप मामा के द्वारा गुर्गों के साथ घर आकर गाली-गलौज किया गया हैं एवं जान से मारने की धमकी भी दिया हैं। 

'जमीन को लेकर जब अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाया तो गरीब देख कर शोषण करने के उद्देश्य से दबाने का प्रयास किया जा रहा है'

उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर जब अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाया तो गरीब देख कर शोषण करने के उद्देश्य से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कई प्रकार से प्रताड़ित करने का प्रयास हो रहा हैं, जिससे वे अपने उद्देश्य में सफल हो सकें। मंशु महतो ने आगे बताया कि उनके पास धमकी भरा रिकॉर्डिंग हैं। पूर्ण प्रमाण हैं कि डरा-धमका कर उनको पुरखों की जमीन को कब्जा करने के प्रयास में हैं। जरूरत पड़ी तो प्रमाण के साथ लिखित शिकायत भी करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान निरंजन महतो, राजेंद्र महतो, मंशु महतो, कमला देवी एवं अन्य मौजूद रहें। 

मामला जांच का विषय हैं, जांच पड़ताल के बाद वाद-विवाद स्पष्ट होने की संभावना है

रैयत निरंजन महतो के अनुसार, पूरा मामला डोमनपुर मौजा के लगभग आठ एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ हैं। जो सीएनटी जमीन हैं और यह जमीन लीज में कई साल पहले दिए थे। लेकिन, अभी दूसरे पक्ष द्वारा बताया जा रहा हैं कि उन्होंने रैयत से जमीन को खरीद लिया हैं। रैयत मंशु महतो एवं राजेंद्र महतो ने कहा हैं कि अगर भविष्य में उन्हें अथवा उनके परिवार में से किन्हीं को जान की क्षति होती है तो उसके लिए ध्रुव सिंह, संदीप सिंह, राजू रवानी, दीपक रवानी एवं सुदीप मामा दोषी होंगे। बहरहाल, मामला जांच का विषय हैं और जांच पड़ताल के बाद वाद-विवाद स्पष्ट होने की संभावना है।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM