धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पर उजागर हुआ आंदोलनकारियों का दर्द, सम्मान समारोह में उठी पेंशन बढ़ाने की मांग

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पर उजागर हुआ आंदोलनकारियों का दर्द, सम्मान समारोह में उठी पेंशन बढ़ाने की मांग

झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर शनिवार को धनबाद टाउन हॉल में जिला प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले कई आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। हालांकि इस सम्मान के बीच उनके मन में वर्षों से संजोया दर्द और उपेक्षा की भावना भी कार्यक्रम के मंच पर सामने आ गई।

आंदोलनकारियों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने लंबे संघर्ष का सामना किया, कई ने जेल की यातना सही और कुछ ने अपनी जान तक गंवाई। लेकिन राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाएं बेहद अपर्याप्त हैं। उनका कहना था कि वर्तमान में मिलने वाली 3500 रुपये मासिक पेंशन उनके गुजर-बसर के लिए बहुत कम है। उन्होंने मांग की कि इस राशि को बढ़ाकर कम से कम 10 से 15 हजार रुपये मासिक किया जाना चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

मंच से आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी चिकित्सा आवश्यकताएं भी बढ़ गई हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में उन्हें प्राथमिकता नहीं मिलती और निजी अस्पतालों में भी किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

समारोह में उपस्थित उपायुक्त आदित्य रंजन ने आंदोलनकारियों की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि पेंशन में बढ़ोतरी का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक जरूर पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और कोशिश होगी कि निजी अस्पतालों में भी आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के आधार पर अच्छी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM