बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी

जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास के रूप में हुई है।

बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी

धनबाद : जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से बरामद दो मोबाइल की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की कुल 53 शिकायतें दर्ज मिली हैं।

पुलिस को 27 सितंबर की शाम NCRP पोर्टल के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबर से साइबर अपराध किए जाने की जानकारी मिली थी - प्रभारी साइबर DSP

इस संबंध सोमवार को धनबाद के प्रभारी साइबर डीएसपी प्रकाश कुमार साव ने बताया कि पुलिस को 27 सितंबर की शाम एनसीआरपी पोर्टल के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबर से साइबर अपराध किए जाने की जानकारी मिली थी। तकनीकी शाखा से मोबाइल नंबर की लोकेशन पांडरपाला दास बस्ती में मिली। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम जब पांडरपाला दास बस्ती पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार दास के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके पास से बरामद दोनों मोबाइल की NCRP पोर्टल के माध्यम से जांच की

पुलिस ने उसके पास से बरामद दोनों मोबाइल की एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से जांच की, जिसमें साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 53 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राहुल कुमार दास ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक सैमसंग और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब एनसीआरपी में दर्ज शिकायतों के आधार पर आरोपी से जुड़े साइबर ठगी के मामलों की आगे जांच कर रही है।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

JDU MP सुनील कुमार ने किया वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण
JDU MP सुनील कुमार ने किया वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण
Sep 28, 2026, 7:02:00 PM
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा
Sep 28, 2026, 6:51:00 PM
सरस मेला बना सांस्कृतिक सेतु, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंची बिहार की लोककलाएं, अब तक सभी रिकॉर्ड टूटे
सरस मेला बना सांस्कृतिक सेतु, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंची बिहार की लोककलाएं, अब तक सभी रिकॉर्ड टूटे
Sep 28, 2026, 6:51:00 PM
जमुई कांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया मुख्य आरोपी नंदन यादव, SP ने कहा- सातों आरोपी गिरफ्तार
जमुई कांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया मुख्य आरोपी नंदन यादव, SP ने कहा- सातों आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 6:44:00 PM
बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी
बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी
Sep 28, 2026, 6:29:00 PM
सावधान! कजिन मैरिज से बड़ा खतरा, खाड़ी देशों के डॉक्टरों ने किया आगाह
सावधान! कजिन मैरिज से बड़ा खतरा, खाड़ी देशों के डॉक्टरों ने किया आगाह
Sep 28, 2026, 6:28:00 PM
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी
Sep 28, 2026, 6:19:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
Sep 28, 2026, 5:50:00 PM
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 5:44:00 PM
बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 5 करोड़ का चेक 'मुख्यमंत्री राहत कोष' के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा, सम्राट ने जताया आभार
बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 5 करोड़ का चेक 'मुख्यमंत्री राहत कोष' के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा, सम्राट ने जताया आभार
Sep 28, 2026, 5:40:00 PM