बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी

खबर बेतिया के लौरिया से है जहां बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित राहत व मुआवजा नहीं मिलने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी

बेतिया : खबर बेतिया के लौरिया से है जहां बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित राहत व मुआवजा नहीं मिलने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में उन्होंने कहा कि जोगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के सैकड़ों गांव गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में कई घर नदी में विलीन हो चुके हैं। वहीं लौरिया प्रखंड में सिकरहना, बलौर, मसान और पंडई नदियों के कारण कई पंचायतों के लोग प्रभावित हैं।

विनय बिहारी ने कहा- प्रभावित लोगों की समस्याओं व उचित मुआवजे को लेकर वह मुख्यमंत्री से 4 बार व आपदा प्रबंधन मंत्री से 2 बार मिल चुके हैं

विधायक विनय बिहारी ने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं और उचित मुआवजे को लेकर वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से चार बार और आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मिल चुके हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी से भी कई बार मुलाकात की गई है। उनका आरोप है कि प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट के अलावा अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिलाधिकारी से पुनः मिलेंगे। यदि समस्या का सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से जिला समाहरणालय परिसर में धरना देंगे। मौके पर सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार और उपसभापति प्रतिनिधि लड्ड सिंह मौजूद रहे।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत 8 बच्चों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया सीएमसी वेल्लोर
मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत 8 बच्चों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया सीएमसी वेल्लोर
Sep 28, 2026, 7:15:00 PM
JDU MP सुनील कुमार ने किया वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण
JDU MP सुनील कुमार ने किया वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण
Sep 28, 2026, 7:02:00 PM
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा
Sep 28, 2026, 6:51:00 PM
सरस मेला बना सांस्कृतिक सेतु, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंची बिहार की लोककलाएं, अब तक सभी रिकॉर्ड टूटे
सरस मेला बना सांस्कृतिक सेतु, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंची बिहार की लोककलाएं, अब तक सभी रिकॉर्ड टूटे
Sep 28, 2026, 6:51:00 PM
जमुई कांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया मुख्य आरोपी नंदन यादव, SP ने कहा- सातों आरोपी गिरफ्तार
जमुई कांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया मुख्य आरोपी नंदन यादव, SP ने कहा- सातों आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 6:44:00 PM
बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी
बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे MLA विनय बिहारी
Sep 28, 2026, 6:29:00 PM
सावधान! कजिन मैरिज से बड़ा खतरा, खाड़ी देशों के डॉक्टरों ने किया आगाह
सावधान! कजिन मैरिज से बड़ा खतरा, खाड़ी देशों के डॉक्टरों ने किया आगाह
Sep 28, 2026, 6:28:00 PM
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 53 शिकायतों का खुलासा, बस्ती में पुलिस की छापेमारी
Sep 28, 2026, 6:19:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
Sep 28, 2026, 5:50:00 PM
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 5:44:00 PM