JDU MP सुनील कुमार ने किया वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण
नेपाल से आईं सैलाब के बाद वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति समेत नारायणी नदी के जलस्तर का जायजा लिया।

बेतिया : नेपाल से आईं सैलाब के बाद वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति समेत नारायणी नदी के जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से नदी के बढ़ते जलस्तर और प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। वहीं प्रशासन से राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दरअसल, नेपाल में हुईं लगातार भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर त्राहिमाम को देखते हुए वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद सुनील कुमार गंडक बराज पहुंचे जहाँ फ़िलहाल स्थिति सामान्य होने का दावा किया ।
बराज का निरीक्षण कर सांसद सुनील कुमार ने जल प्रवाह की स्थिति का भी जायजा लिया
बताया जा रहा है कि बराज का निरीक्षण कर सांसद सुनील कुमार ने जल प्रवाह की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर और निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी जानकारी ली। यहीं वजह है कि सरकार की ओर से मिले निर्देश के मुताबिक, सांसद नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अब नेपाल में पहाड़ों समेत तराई क्षेत्र में बारिश रुकी है और इलाके में भी मौसम साफ हो रहा है
आपको बता दें कि अब नेपाल में पहाड़ों समेत तराई क्षेत्र में बारिश रुकी है और इलाके में भी मौसम साफ हो रहा है। लिहाजा ताजा अपडेट यह है कि नारायणी गंडक नदी के जलस्तर तेजी से गिरावट दर्ज किया जा रहा है। लिहाजा 3.21 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा रहा है जो राहत भरी खबर है क्योंकि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होंगी।
बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट










