धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम

धनबाद जिले में JPSC में कथित धांधली के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को धनबाद बंद का आह्वान किया है।

धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम

धनबाद जिले में JPSC में कथित धांधली के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने  मंगलवार को धनबाद बंद का आह्वान किया है। बंद का असर जिले के कई इलाकों में देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आये। 

बीजेपी के बुलाये बंद में धनबाद के राजगंज-रांची NH-32 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और JPSC मामले में छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया। इसी के विरोध में पार्टी ने धनबाद बंद का आह्वान किया है।

इस बंद के दौरान कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से JPSC मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है और प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। JPSC मामले को लेकर धनबाद में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के बंद और सड़क जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
Aug 11, 2026, 3:14:00 PM
चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत
चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत
Aug 11, 2026, 2:58:00 PM
प्रसाद खाने से सौ से ज्यादा हुए बीमार ! बच्चे, महिलाएं भी शामिल, अस्पताल में एडमिट
प्रसाद खाने से सौ से ज्यादा हुए बीमार ! बच्चे, महिलाएं भी शामिल, अस्पताल में एडमिट
Aug 11, 2026, 2:47:00 PM
'जंतर-मंतर तो झांकी है पिक्चर अभी बाकी है' 15 अगस्त से CJP का देशव्यापी अभियान, अभिजीत दीपके का प्लान जानिए...
'जंतर-मंतर तो झांकी है पिक्चर अभी बाकी है' 15 अगस्त से CJP का देशव्यापी अभियान, अभिजीत दीपके का प्लान जानिए...
Aug 11, 2026, 2:42:00 PM
विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा! वेल में उतरे पक्ष-विपक्ष, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा! वेल में उतरे पक्ष-विपक्ष, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Aug 11, 2026, 2:36:00 PM
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 11, 2026, 2:33:00 PM
BJP विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
BJP विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
Aug 11, 2026, 2:26:00 PM
JPSC-JSSC पर बवाल! आजसू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में लेटकर किया विरोध
JPSC-JSSC पर बवाल! आजसू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में लेटकर किया विरोध
Aug 11, 2026, 2:13:00 PM
सारा तेंदुलकर ने होने वाले पति पर खोला बड़ा राज? तोड़ी रिलेशनशिप पर चुप्पी, किससे करेंगी शादी...
सारा तेंदुलकर ने होने वाले पति पर खोला बड़ा राज? तोड़ी रिलेशनशिप पर चुप्पी, किससे करेंगी शादी...
Aug 11, 2026, 2:06:00 PM
धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम
धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम
Aug 11, 2026, 2:02:00 PM