बारिश के बीच भी फुल स्पीड में चलेगा कोयला उत्पादन, BCCL की तैयारी पूरी

बारिश के बीच भी फुल स्पीड में चलेगा कोयला उत्पादन, BCCL की तैयारी पूरी

मानसून के दौरान कोयले के उत्पादन और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे लेकर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य से बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने बस्ताकोला स्थित विकास भवन में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में बीसीसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, एचओडी, परियोजना प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान खदानों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति से निपटने, उत्पादन प्रभावित न होने देने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।

सीएमडी मनोज अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मानसून के दौरान भी कोयले का उत्पादन और परिवहन पूरी क्षमता के साथ जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम की चुनौतियों के बावजूद उत्पादन लक्ष्य और आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम समय रहते उठाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बारिश के मौसम में कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों से कहा गया कि कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी खदानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएमडी ने अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के अनुरूप कोयलांचल क्षेत्र में अवैध उत्खनन और कोयला चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से ऐसे तत्वों के मंसूबों को लगातार विफल किया जा रहा है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM