जंक्शन से 40 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से जा रहा था यूपी, दो हिरासत में

झारखंड के धनबाद जिले से अहम खबर है। यहां धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

जंक्शन से 40 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से जा रहा था यूपी, दो हिरासत में

झारखंड के धनबाद जिले से अहम खबर है। यहां धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। मामले में दो संदिग्ध तस्करों को भी मौके से दबोचा गया है। बरामद गांजे की मात्रा करीब 40 किलो बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर आरपीएफ जवानों द्वारा नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। नशीला पदार्थ गांजा होने की पुष्टि के बाद RPF ने तत्काल कंट्रोल रूम और राजकीय रेल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ, CIB और राजकीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद जिला मजिस्ट्रेट राम प्रवेश सिंह की मौजूदगी में बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर नियमानुसार सील किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर अहले सुबह धनबाद पहुंचे थे और यहां से उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में थे। इसी दौरान आरपीएफ की जांच में दोनों पकड़ लिए गए। आरोपियों के बिहार निवासी होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

धनबाद जंक्शन पर हुई इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। करीब 40 किलो गांजे की बरामदगी के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM