देवघर पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर अपराधी, कई मोबाइल और सिम जब्त

देवघर पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर अपराधी, कई मोबाइल और सिम जब्त

देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए देवीपुर थाना क्षेत्र से आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा की टीम द्वारा की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी खुद को फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि, क्रेडिट कार्ड अधिकारी या एचपी गैस एजेंसी कर्मी बताकर लोगों को ठगने का काम करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि 20 नवंबर 2023 से प्रतिबिंब ऐप शुरू होने के बाद से पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर जिले में हुई है। अब तक कुल 1382 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इस अवधि में पुलिस ने 1961 मोबाइल फोन, 3807 सिम कार्ड जब्त किए, जिनमें से 500 सिम प्रतिबिंब ऐप आधारित थे।

केवल साल 2025 में ही देवघर पुलिस ने अब तक 681 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। इसी दौरान 838 मोबाइल, 1076 सिम कार्ड और प्रतिबिंब ऐप से जुड़े 250 सिम भी जब्त किए गए हैं।

Trending News

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM