चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आयुष मेडिकल अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आयुष मेडिकल अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए धर दबोचा। एसीबी की टीम ने चतरा जिले के जिला आयुष मेडिकल अधिकारी (डीएएमओ) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई की शुरुआत टंडवा में पदस्थापित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी की शिकायत से हुई। उन्होंने एसीबी को बताया था कि उनके एक सरकारी कार्य को आगे बढ़ाने के बदले डॉ. वर्मा लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। डॉ. प्रिया ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, जब डॉ. प्रिया कुमारी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर डॉ. वर्मा के कार्यालय पहुंचीं, उसी समय पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रसायन लगे हुए नोट बरामद किए गए।

एसीबी ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्ती का संदेश गया है।

Trending News

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM