7 किलोमीटर चला वाकाथान, वेदांता ESL ने दिया फिटनेस और भूखमुक्त समाज का संदेश

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता ईएसएल की ओर से 'रन फॉर जीरो हंगर' वाकाथान का आयोजन किया गया।

7 किलोमीटर चला वाकाथान, वेदांता ESL ने दिया फिटनेस और भूखमुक्त समाज का संदेश

बोकारो : दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता ईएसएल की ओर से 'रन फॉर जीरो हंगर' वाकाथान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा चौक से हुई, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए।

कंपनी पिछले 5 वर्षों से 'रन फॉर जीरो हंगर' कार्यक्रम आयोजित कर रही है - CEO रविश शर्मा अधिकारी

वेदांता ईएसएल के सीईओ रविश शर्मा अधिकारी ने बताया कि कंपनी पिछले पांच वर्षों से 'रन फॉर जीरो हंगर'  कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति ऐप के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकता है। प्रतिभागी द्वारा एक किलोमीटर चलने पर कंपनी की ओर से एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हर व्यक्ति को साल के 365 दिनों में प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालना चाहिए। इस दौरान करीब सात किलोमीटर का वाकाथान आयोजित किया गया। मौके पर चास एएसपी वेदांत शंकर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचता है। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM