शंकर रवानी हत्याकांड : रेकी करने वाला आरोपी नागेश्वर सिंह अस्पताल से गिरफ्तार

चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में हरला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में रेकी करने के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे नागेश्वर सिंह को मंगलवार यानी तीन नवंबर को बोकारो जनरल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

शंकर रवानी हत्याकांड : रेकी करने वाला आरोपी नागेश्वर सिंह अस्पताल से गिरफ्तार

बोकारो : चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में हरला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में रेकी करने के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे नागेश्वर सिंह को मंगलवार यानी तीन नवंबर को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरला थाना क्षेत्र के महुआर चैताटांड़ का रहने वाला है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

नागेश्वर के खिलाफ हरला थाना में IPC की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है

पुलिस के अनुसार, नागेश्वर सिंह के खिलाफ हरला थाना कांड संख्या 78/2024 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बोकारो न्यायालय से उसके खिलाफ अजमानतीय वारंट भी जारी था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में हरला थाना में दो अन्य मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के बावजूद हत्याकांड का मुख्य शूटर शिपुल कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी खुर्शीद आलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं
दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं
Nov 03, 2026, 3:40:00 PM
Google Pay ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी
Google Pay ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी
Nov 03, 2026, 3:33:00 PM
कोरोना के बाद पहली बार सोने का इतना बुरा हाल
कोरोना के बाद पहली बार सोने का इतना बुरा हाल
Nov 03, 2026, 3:13:00 PM
इलाहाबाद प्रकरण को लेकर बेगूसराय सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, जज पर कार्रवाई की मांग
इलाहाबाद प्रकरण को लेकर बेगूसराय सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, जज पर कार्रवाई की मांग
Nov 03, 2026, 3:06:00 PM
इस स्कूल में पहुंच गए शिक्षा मंत्री, किया निरीक्षण, DM के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद
इस स्कूल में पहुंच गए शिक्षा मंत्री, किया निरीक्षण, DM के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद
Nov 03, 2026, 3:01:00 PM
शंकर रवानी हत्याकांड : रेकी करने वाला आरोपी नागेश्वर सिंह अस्पताल से गिरफ्तार
शंकर रवानी हत्याकांड : रेकी करने वाला आरोपी नागेश्वर सिंह अस्पताल से गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 2:45:00 PM
कोईलवर, अगिआंव व गड़हनी पीएचसी को मिला सीएचसी का विभागीय दर्जा, 47 पदों के सृजन से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
कोईलवर, अगिआंव व गड़हनी पीएचसी को मिला सीएचसी का विभागीय दर्जा, 47 पदों के सृजन से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
Nov 03, 2026, 2:45:00 PM
  'IPS कुंदन कृष्णन के पास 100 करोड़ की संपत्ति' सुधाकर सिंह ने बिट्टू सिंह से जमीन के लेन-देन का का भी किया खुलासा
'IPS कुंदन कृष्णन के पास 100 करोड़ की संपत्ति' सुधाकर सिंह ने बिट्टू सिंह से जमीन के लेन-देन का का भी किया खुलासा
Nov 03, 2026, 2:36:00 PM
प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, गांधी मैदान में ही छात्रों को किया डिटेन, CM हाउस तक मार्च की थी तैयारी
प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, गांधी मैदान में ही छात्रों को किया डिटेन, CM हाउस तक मार्च की थी तैयारी
Nov 03, 2026, 2:36:00 PM
पटना पहुंचे राहुल कुशवाहा, बोले, बिहार के युवा रचेंगे नया इतिहास
पटना पहुंचे राहुल कुशवाहा, बोले, बिहार के युवा रचेंगे नया इतिहास
Nov 03, 2026, 2:27:00 PM