दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं

दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। इस बीच WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दिवाली पर ₹8,000 बोनस देने का दावा किया जा रहा है। PIB ने इस मैसेज को फर्जी बताया है।

 दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं

दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। कंपनियों की तरफ से भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस बीच WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दिवाली पर ₹8,000 बोनस देने का दावा किया जा रहा है। PIB ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आता है, तो किसी लिंक पर क्लिक न करें।  

दरअसल वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तरफ से दिवाली पर लोगों को ₹8,000 दिए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को एक लिंक भेजा जा रहा है।  मैसेज में कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें और ₹8,000 का बोनस पाएं। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए।  क्योंकि इस बोनस के नाम पर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो सकती है।   

दिवाली पर ₹8,000 बोनस वाला मैसेज फर्जी है। PIB यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। सरकार की तरफ से ऐसे किसी दिवाली बोनस का ऐलान नहीं किया गया है।  ऐसे में अगर आपके पास भी ऐसा कई मैसेज आया है तो इसे सच समझने की गलती न करें। नहीं तो लिंक पर क्लिक करते ही आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हैं।

बता दें कि इस तरह के स्कैम में ठग लोगों को पैसे मिलने का लालच देते हैं। इसके बाद वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजते हैं। उस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक वेबसाइट खुल सकती है। यहां आपसे नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है। कई बार ठग OTP और UPI PIN भी मांगते हैं। अगर आपने ये जानकारी दे दी, तो आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं। इसलिए  सावधान रहें और ₹8,000 पाने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई खतरे में न डालें। 

अगर आपके WhatsApp पर भी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज आता है, तो उस पर दिए गए लिंक पर गलती भी क्लिक न करें नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। साथ ही भूल से भी किसी को भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक की जानकारी न दें।  ऐसा करने से आप खतरे में आ सकते हैं।    


Trending News

पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
Nov 03, 2026, 4:41:00 PM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
Nov 03, 2026, 4:31:00 PM
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 4:23:00 PM
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
Nov 03, 2026, 4:12:00 PM
 सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले गौ-पालकों को BSL की चेतावनी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले गौ-पालकों को BSL की चेतावनी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
Nov 03, 2026, 4:06:00 PM
 दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं
दिवाली पर ₹8,000 बोनस, आपको भी आया मैसेज, सावधान...मेहनत की कमाई ना उड़ाएं
Nov 03, 2026, 3:40:00 PM
Google Pay ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी
Google Pay ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी
Nov 03, 2026, 3:33:00 PM
कोरोना के बाद पहली बार सोने का इतना बुरा हाल
कोरोना के बाद पहली बार सोने का इतना बुरा हाल
Nov 03, 2026, 3:13:00 PM