रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार

सीवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में पिता-पुत्र का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हो गया, जब छोटे बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार

सीवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में पिता-पुत्र का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हो गया, जब छोटे बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

घायल पिता की पहचान बगौरा गांव निवासी अनिल प्रसाद के रूप में हुई है, जो जनवितरण प्रणाली यानी PDS के दुकानदार बताए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि अनिल प्रसाद का अपना छोटा बेटा अंकित कुमार है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की है। अनिल प्रसाद खाना खाने के बाद अपने घर में आराम कर रहे थे। तभी उनका छोटा बेटा अंकित कुमार वहां पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने अचानक लाठी उठाई और अपने ही पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले में अनिल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिस घर में पिता अपने परिवार के साथ सुकून से रहना चाहते थे, उसी घर में उन पर हमला हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घायल पिता की हालत को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद अनिल प्रसाद ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उनके बयान के आधार पर दरौंदा थाना में कांड संख्या 467/2026 दर्ज करते हुए छोटे बेटे अंकित कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरौंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।

इस पूरे मामले पर दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घायल अनिल प्रसाद के बयान के आधार पर उनके छोटे पुत्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
Nov 03, 2026, 5:36:00 PM
 मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
Nov 03, 2026, 5:20:00 PM
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
Nov 03, 2026, 4:57:00 PM
पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
Nov 03, 2026, 4:41:00 PM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
Nov 03, 2026, 4:31:00 PM
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 4:23:00 PM
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
Nov 03, 2026, 4:12:00 PM
 सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले गौ-पालकों को BSL की चेतावनी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले गौ-पालकों को BSL की चेतावनी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
Nov 03, 2026, 4:06:00 PM