छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में भीड़ और विमानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में भीड़ और विमानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है और हर बिहारी अपने परिवार के साथ इसे मनाना चाहता है। इसके बावजूद मुंबई और दिल्ली से बिहार आने के लिए 30 से 50 हजार रुपये तक का हवाई टिकट मिल रहा है। केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर विमान किराये की अधिकतम सीमा 10 से 12 हजार रुपये तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरलाइंस कंपनियों की लूट में सरकार भी भागीदार है।

सहनी ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान विशेष ट्रेनें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन इस बार बिहारियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि पर्व के समय घर लौटने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रेनें और विमान चलाए। उन्होंने कहा कि बिहारियों को अपने गांव और परिवार से दूर रहकर छठ मनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने भाजपा को लगातार समर्थन दिया, लेकिन अब उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सहनी ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी का माहौल है और सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बैसाखी के सहारे सरकार चला रहे हैं और उनके पास स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की शक्ति नहीं है। दिल्ली के दबाव में काम करने के कारण राज्य का विकास और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिना योजना के घोषणाएं की गईं और राज्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दो लाख रुपये देने और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी घोषणाओं के लिए सरकार के पास ठोस योजना होनी चाहिए।

निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मामले पर सहनी ने साफ लहजे में  कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही जदयू को कमजोर करने की रणनीति बना ली थी। उन्होंने कहा कि दोनों निर्दलीय सदस्यों को चुनाव जिताने में भाजपा ने मदद की और बाद में उन्हें अपने साथ मिला लिया। इससे जदयू की पीठ में खंजर घोंपा गया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता का मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में जाएगा और वहां जो निर्णय होगा, उसे देखा जाएगा।

घुसपैठियों के मुद्दे पर सहनी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि पहले 14 करोड़ और फिर तीन करोड़ घुसपैठियों की बात कही गई, तो उनकी सूची कहां है? सरकार बताए कि वे कहां हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे आंकड़ों के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। सहनी ने कहा कि जो लोग खुद लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वही सड़क पर उतरकर लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं।

Trending News

 धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Nov 03, 2026, 5:54:00 PM
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
Nov 03, 2026, 5:36:00 PM
 मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
Nov 03, 2026, 5:20:00 PM
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
Nov 03, 2026, 4:57:00 PM
पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर IG ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
Nov 03, 2026, 4:41:00 PM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी होगी तैनाती
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
छठ पर बिहारियों से हवाई किराये के नाम पर लूट, केंद्र सरकार बनी भागीदार : मुकेश सहनी
Nov 03, 2026, 4:39:00 PM
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
शहर में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
Nov 03, 2026, 4:31:00 PM
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
रिश्ते का कत्ल, कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार, पुत्र गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 4:23:00 PM
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- 'नदी संजीवनी' के तहत MoU से बिहार में नदियों की गाद, प्रबंधन, जलस्रोतों के पुनर्जीवन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मिलेगी नई गति
Nov 03, 2026, 4:12:00 PM