प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, गांधी मैदान में ही छात्रों को किया डिटेन, CM हाउस तक मार्च की थी तैयारी
बिहार में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक, लंबित नियुक्ति पत्र और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर आज छात्र और दरोगा अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे।

पटना : बिहार में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक, लंबित नियुक्ति पत्र और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर आज छात्र और दरोगा अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे। अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की तैयारी की थी। लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
सरकार की तरफ से लगातार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहिए - छात्र
छात्रों का आरोप है कि सरकार की तरफ से लगातार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहिए। तारीख पर तारीख नहीं, समय पर परीक्षा और लंबित नियुक्तियों पर स्पष्ट फैसला चाहिए। पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर 10 से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की तैयारी थी। लेकिन छात्रों के जुटने से पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई, वहीं गांधी मैदान के अंदर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई।
छात्र प्रदर्शन के लिए एकजुट होने लगे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया
आपको बता दें कि जैसे ही छात्र प्रदर्शन के लिए एकजुट होने लगे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। छात्रों का दावा है कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही करीब 10 से अधिक अभ्यर्थियों को डिटेन कर लिया गया। गांधी मैदान के चारों ओर पुलिस की तैनाती रही। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते छात्र एकजुट नहीं हो पाए और मुख्यमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च शुरू होने से पहले ही रुक गया।
भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, लंबित नियुक्ति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा - अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, लंबित नियुक्ति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्हें सरकार से स्पष्ट जवाब और कार्रवाई की समयसीमा चाहिए। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही रोक दिया। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। अब सवाल यह है कि भर्ती परीक्षाओं और लंबित नियुक्तियों को लेकर अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार कब तक ठोस जवाब देती है।











