BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा

BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बोकारो जिले में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग में छापेमारी की। एजेंसी की टीम आवास संख्या-53 पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शक्ति सिंह के आवास पर की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शक्ति सिंह बिहार में वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे और करीब दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। हालांकि, आसपास के लोग उनके संबंध में अधिक जानकारी देने से बचते नजर आए।

जिस मकान में जांच चल रही है, उसके बाहर "अधीक्षक, भारत सरकार" का बोर्ड भी लगा हुआ है। फिलहाल सीबीआई की टीम दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। छापेमारी को लेकर आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

सीबीआई की कार्रवाई के कारण इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा। एजेंसी की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े कारणों और बरामदगी को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM