चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

बोकारो रेलवे स्टेशन पर चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन से गिरकर 63 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी सुरेश कुमार भगवानी के रूप में हुई है।

चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

बोकारो : बोकारो रेलवे स्टेशन पर चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन से गिरकर 63 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी सुरेश कुमार भगवानी के रूप में हुई है। वह अपने भगिना के साथ गया में पिंडदान करने के लिए यात्रा कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन बोकारो स्टेशन पर रुकने के बाद यात्री पानी लेने के लिए नीचे उतरे और ट्रेन चलने के दौरान दोबारा चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 9:15 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची थी

जानकारी के अनुसार, चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 9:15 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सुरेश कुमार भगवानी अपने भगिना के साथ गोंदिया, महाराष्ट्र से गया जा रहे थे। ट्रेन बोकारो स्टेशन पर रुकी तो वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। पानी लेकर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच के गैप में गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी अमरेंद्र कोटवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM