जलापूर्ति को लेकर MLA श्वेता सिंह की पहल, 7 जगहों पर डीप बोरिंग व जल मीनार का उद्घाटन
बोकारो विधानसभा क्षेत्र में बेहतर पेयजल आपूर्ति और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बड़ी पहल की है।

बोकारो : बोकारो विधानसभा क्षेत्र में बेहतर पेयजल आपूर्ति और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बड़ी पहल की है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डीप बोरिंग और जल मीनार का उद्घाटन किया गया। इस दौरान नया मोड़ बस स्टैंड, सोनाटांड, काली मंदिर के पास, BSL LH स्ट्रीट-1, जोशी कॉलोनी-पलामू भवन के पास, जोशी कॉलोनी-निचला मोड़, भगत कॉलोनी, लकड़ाखंदा और हाटिंग कॉलोनी-दुग्गल गेट सहित चिन्हित स्थानों पर जलापूर्ति सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
MLA श्वेता सिंह ने कहा- पेयजल की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है
मौके पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि पेयजल की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। नया मोड़ बस स्टैंड में जल मीनार के निर्माण से यात्रियों के साथ-साथ बस पड़ाव में काम करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नन सेक्टर एरिया में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यहां भी जल मीनार का उद्घाटन किया गया है। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट











