बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी

पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम द्वारा बाढ़ आपदा को लेकर समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम द्वारा बाढ़ आपदा को लेकर समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जिले में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावित आबादी तक पहुंचाई जा रही सहायता और प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

DM तरनजोत सिंह ने कहा- जिले में कुल 1,92,713 लोग प्रभावित हुए हैं व 3 की मौत हुई है

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1,92,713 लोग प्रभावित हुए हैं व तीन की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 30 सितंबर तक 62 और तीन अक्टूबर तक 37 सामुदायिक रसोई संचालित की गईं। इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से 26 सितंबर से अबतक कुल 1,68,530 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। राहत सामग्री के तहत प्रभावित परिवारों के बीच कुल 31,769 सूखा राशन पैकेट और 19,310 प्लास्टिक शीट वितरित किए गए हैं। 

पशुपालकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी प्रशासन द्वारा लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है - DM

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पशुपालकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी प्रशासन द्वारा लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कुल 89 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है व 18 पशु राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। पशुओं के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए पशु चिकित्सा दल भी प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री व प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा नगमा तबस्सुम मौजूद रहे।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

मोतीझील में बनेगा 9 करोड़ का 'लेजर लाइट एंड साउंड' शो, सांसद ने किया शिलान्यास
मोतीझील में बनेगा 9 करोड़ का 'लेजर लाइट एंड साउंड' शो, सांसद ने किया शिलान्यास
Oct 04, 2026, 5:55:00 PM
नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा को लेकर बनी रणनीति
नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा को लेकर बनी रणनीति
Oct 04, 2026, 5:52:00 PM
गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
Oct 04, 2026, 5:42:00 PM
राहुल के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर चिराग ने कहा- 'आत्ममंथन की जरूरत'
राहुल के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर चिराग ने कहा- 'आत्ममंथन की जरूरत'
Oct 04, 2026, 5:20:00 PM
RBI ने की तैयारी, भारत में जल्द मिल सकते हैं प्लास्टिक से बने नोट
RBI ने की तैयारी, भारत में जल्द मिल सकते हैं प्लास्टिक से बने नोट
Oct 04, 2026, 5:18:00 PM
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Oct 04, 2026, 4:59:00 PM
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
Oct 04, 2026, 4:55:00 PM
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 04, 2026, 4:49:00 PM
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM