गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
फेमस एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी सर्वणकार की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। सुनीता आहूजा ने कोमल का बिना नाम लिए उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। राखी सावंत ने भी सवाल उठाया है।

फेमस एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी सर्वणकार की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर संग उनकी फिल्म आ रही है। डेब्यू से पहले दोनों अपने रिलेशन को लेकर ट्रोलिंग झेल रहे हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को शक है कि एक्टर का उनसे अफेयर चल रहा है। सुनीता आहूजा ने कोमल का बिना नाम लिए उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। इस मुद्दे में कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत भी कूद चुके हैं। अब इस मामले में राखी सावंत ने भी सवाल उठाया है और एक्ट्रेस पर भड़क गई।
दरअसल गोविंदा और कोमल रानी सर्वणकार की कथित अफेयर की चर्चा तेज है। गोविंदा और कोमल कई बार एक-साथ नजर आ चुके हैं। कोमल, गोविंदा की फिल्म रूपा से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने भी दोनों साथ गए थे, जहां एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर भरा हुआ था। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।
गोविंदा के अफेयर की बातों पर कई लोग उन्हें अभी तक फटकार चुके हैं। अब राखी सावंत भी इसमें शामिल हुई हैं। कोमल के मांग में सिंदूर भरने वाली बात पर राखी ने कहा-मुझे इतना गुस्सा आ रहा है। सबसे पहले मैं गोविंदा जी से कहना चाहती हूं कि वो मेरे बचपन के फेवरेट हीरो थे। लेकिन अभी जो वो मेरी सुनीता जी के साथ कर रहे हैं ना, बहुत गलत कर रहे हैं। मैं बहुत निराश हूं।
राखी ने कोमल रानी स्वर्णकर को भी गोविंदा से दूर रहने की धमकी दी। उन्होंने कोमल से कहा है कि वो जो फिल्म गोविंदा के साथ बना रही हैं, वो बनाएं. दूसरों के पति ना छीने। एक्ट्रेस ने इस दौरान गोविंदा की को-स्टार को खूब सारी गालियां भी दीं।
वहीं अब इस पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। चल रहे विवाद पर टीना आहूजा ने हाल ही में एक इवेंट में गुस्से भरा रिएक्शन दिया। उनसे रिपोर्टर ने पूछा कि आपकी फैमिली में बहुत सारी चीजें चल रही हैं। कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी के लिए... लिख रही हैं... रिपोर्टर आगे कुछ पूछ पूछता, उससे पहले ही टीना गुस्सा हो गईं। वो कहती हैं कि हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं। थैंक्यू इतना कहकर वो आगे बढ़ जाती हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 40 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों विवादों में है। गोविंदा का नाम उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जोड़ा जा रहा है। कोमल का सिंदूर पहनना चर्चा का विषय बना। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर का उनसे अफेयर चलने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस कोमल रानी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका रिश्ता गोविंदा के साथ सिर्फ प्रोफेशनल है और उनकी सभी पब्लिक अपीयरेंस फिल्म 'रूपा' की प्रमोशन से जुड़ी हैं।











