अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए।

अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी

मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद कुमार और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।

वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। 

जदयू सांसद ने कहा-अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM