सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग

सिवान से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो युवकों को गोली मार दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग

सिवान: सिवान से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो युवकों को गोली मार दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है।

घटना सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार पांडेय और सिद्धार्थ वर्मा अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनके साथ इतनी बड़ी वारदात होने वाली है। जैसे ही दोनों की बाइक एक मोड़ के पास पहुंची, आरोप है कि तीन नकाबपोश युवकों ने बाइक आगे लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।

राहुल के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों में शामिल अरमान नाम के युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राहुल और सिद्धार्थ दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल राहुल के मुताबिक, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। राहुल का आरोप है कि पिछले साल दिवाली के दौरान भी आरोपियों के साथ उनका विवाद हुआ था और उस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

राहुल का दावा है कि उसी पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, गोलीबारी की इस पूरी घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Oct 04, 2026, 4:59:00 PM
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
Oct 04, 2026, 4:55:00 PM
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 04, 2026, 4:49:00 PM
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Oct 04, 2026, 4:14:00 PM
सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग
सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग
Oct 04, 2026, 4:07:00 PM
अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी
अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी
Oct 04, 2026, 3:58:00 PM
सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी, मंत्री श्रेयसी ने DM से की बात
सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी, मंत्री श्रेयसी ने DM से की बात
Oct 04, 2026, 3:57:00 PM
जलापूर्ति को लेकर MLA श्वेता सिंह की पहल, 7 जगहों पर डीप बोरिंग व जल मीनार का उद्घाटन
जलापूर्ति को लेकर MLA श्वेता सिंह की पहल, 7 जगहों पर डीप बोरिंग व जल मीनार का उद्घाटन
Oct 04, 2026, 3:53:00 PM